फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman gave birth to a child in an ambulance

108 एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
woman gave birth to a child in an ambulance
जम्मू। नगरोटा जगती से 108 एंबुलेंस में जम्मू लाई जा रही एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस में मौजूद चिकित्सा स्टाफ ने डॉक्टर के परामर्श से महिला का प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा को एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एरिया ऑपरेशन मैनेजर (108 जिला जम्मू) ऋषि राज ने बताया कि गत सोमवार को नगरोटा जगती से 30 वर्षीय गर्भवती महिला जरीना बेगम को जम्मू शिफ्ट करने के लिए फोन के माध्यम से जानकारी मिली। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सरवाल से एंबुलेंस रवाना की गई। महिला को एंबुलेंस में जम्मू लाया जा रहा था तभी उसकी प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इस पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी नाजिया बानो ने गाड़ी के पायलट मंदीप को रास्ते में एंबुलेंस रोकने को कहा। इसके बाद ईआरसीपी में डॉ. एडी सिंह से परामर्श किया गया। इसके बाद एंबुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव कराया गया। 108 एंबुलेंस सेवा को गर्भवती महिला के अलावा अन्य आपात चिकित्सा सुुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed