{"_id":"0a1010e81afbefb5fb5a048303effb02","slug":"woman-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 22 Mar 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग की चपेट में आई एक महिला ने शनिवार को इलाज के दौरान जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मूलरूप से उड़ीसा, मौजूदा कठुआ सीटीएम मिल में रहने वाली पुष्पा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है।
इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को पुष्पा अपने घर कठुआ में खाना पका रही था कि स्टोव को पंप मारते वक्त अचानक स्टोव फट गया। केरोसिन महिला के कपड़ों पर गिरा और महिला को आग लग गई।
परिवार के लोगों ने पुष्पा को गंभीर हालत में कठुआ अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन