फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman dead in samba

Jammu News: पति संग मायके से ससुराल जाती विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
Woman dead in samba
पति के अनुसार सड़क हादसे में गई जान, मायके वालों ने दामाद को बताया बेटी का हत्यारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के कियानी गांव की एक विवाहिता की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ मायके में भागवत कथा में शामिल होने आई थी, और पति की जिद पर रात में ही ससुराल जा रही थी। पति के अनुसार रास्ते में उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई, जिससे पत्नी की मौत हो गई। जबकि, विवाहिता के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सरना के कियानी गांव की विवाहिता रेनु देवी (27) अपने पति राजेश कुमार पुत्र सरदारी लाल गांव कमाला स्वांखा के साथ शुक्रवार रात बाइक (जेके21बी-8224) से मायके से ससुराल जा रही थी। गांव पटियारी के पास पहुंचने पर रेनु घायल हो गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राजेश को खरोंच तक नहीं आई है। उस दौरान वहां से कुछ ग्रामीण गुजरे तो उन्होंने घायल को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रेनु को मृत घोषित कर दिया। रात को शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया। शनिवार सुबह उसका पोस्टमार्टम हुआ। सूचना मिलने पर सुबह ही कियानी गांव के लोग परिवार सहित जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में ही हंगामा किया, और पति पर रेनु की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतका के पति राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

----
बेटी ने कहा था कि ससुराल वाले उसे मार देंगे
मृतका के मायके वालों ने जिला अस्पताल में पहुंच ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पिता जसवंत लाल ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्हें पहले ही डर था कि उनकी बेटी की ससुराल वाले हत्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार माह पूर्व स्वांखा के कमाला गांव के राजेश कुमार के साथ हुई थी। तब से ही ससुराल वाले उनकी बेटी को तंग करते आ रहे हैं। गत दिनों बेटी ने कहा था कि ससुराल वाले उसे मार देंगे। रेनु की माता लाला देवी ने कहा कि बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाता था। वह बताती थी, लेकिन हमने किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भागवत कथा में शामिल होने मायके आई थी रेनु
पिता ने बताया कि उनके गांव में भागवत कथा का आयोजन हुआ था। उन्होंने अपनी बेटी को भी निमंत्रण दिया। बेटी अपने पति के साथ आई। शाम ढलने के बाद राजेश ने रेनु से कहा कि उसे कोई जरूरी काम पड़ गया है। जिद कर उनसे कहा कि उसे घर जाना है। उसके साथ जाने के लिए रेनु भी तैयार हो गई। पिता के अनुसार दोनों बाइक पर निकले। रास्ते में दामाद ने रेनु की हत्या कर दी।
---
मायके में अंतिम संस्कार की थी इच्छा
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहिंदर कुमार ने डॉक्टरों की टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव मायके वालों को सौंपा दिया। पोस्टमार्टम के बाद रेनु का अंतिम संस्कार मायके में किया गया है। पिता जसवंत ने बताया कि उनकी बेटी की इच्छा थी कि उसकी मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार मायके में ही किया जाए।

----
स्थानीय नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय भाजपा नेता जगबीर सिंह चीकू, शिव सेना नेता रमेश गुप्ता, नेकां नेता चंद्र उदय सिंह, सरपंच रविंद्र सिंह लब्लू, भाजपा सरना मंडल प्रधान कर्ण सिंह, सेवानिवृत पीएचई नेता सवर्ण सिंह और सरना सरपंच सुमन बाला हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मायके वालों का आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। उन्होंने पुलिस से भी मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed