फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman attending nephew's wedding hit by bus driver, dies

Jammu News: भतीजे की शादी में आई महिला को बस चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
Woman attending nephew's wedding hit by bus driver, dies
परिवार का आरोप- पुलिस ने न बस की पहचान की न ही महिला को अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के अंबफला चौक पर सड़क पार करते समय बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान चंचलो देवी (55) निवासी नगरोटा के रूप में हुई। वह बेटे के साथ अंबफला में भतीजे की शादी में शामिल होने आई थी।
घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। चंचलो देवी बेटे के साथ नगरोटा से मेटाडोर में जम्मू आई थी। अंबफला में मेटाडोर से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी कि पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गई। जोरदार टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बेटे ने जीएमसी पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस बस चालक ने टक्कर मारी, वह बस के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य जीएमसी पहुंचे। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन वह न तो बस की पहचान कर पाई न ही टक्कर लगने के बाद महिला को अस्पताल लेकर गई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर मारने के बाद बस तेज रफ्तार में वहां से निकली। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भतीजे का शगुन था, उसी में शामिल होने चंचलो देवी जम्मू आई थीं। वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिस घर में शादी थी, वहां के लोग भी आनन-फानन में जीएमसी पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने पुलिस से बस की पहचान कर चालक को पकड़ने की मांग की है। वहीं रिहाड़ी पुलिस चौकी के मुंशी मुजफ्फर शाह ने कहा कि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि महिला को टक्कर किस वाहन ने मारी है। उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन कैमरा का फोकस वहां नहीं था। पूरे इलाके के सीसीटीवी की फुटेज जांच कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed