{"_id":"389fffbee45a456302c112d63f2f297f","slug":"without-rain-drenched-the-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बारिश ही भीग गया जम्मू शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बारिश ही भीग गया जम्मू शहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटे मौसम ने बारिश के बिना ही शहर को भिगो दिया। सर्दी के सीजन में घना कोहरा जलकणों की फुहार का सबब बनता है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह वर्तमान सीजन में पहली दफा सूक्ष्म जलकणों की फुहार देखने को मिली। इससे सड़कें तक गीली हो गईं। कुछ देर के लिए तो मौसम बारिश की फुहार सरीखा हो गया।
मौसम विज्ञानी इसे टेंपरेचर इनवर्शन बता रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार सूक्ष्म जलकणों की फुहार के लिए स्थानीय कारक जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह कुछ समय के लिए हवा चलना बंद हो गई थी। इसी दौरान हवा में मौजूद जलकण गिरना शुरू हो गए। इन परिस्थितियों को टेंपरेचर अथवा एटमॉसफेरिक इनवर्शन कहा जाता है।
विज्ञापन
जिसमें स्थानीय जल स्रोत, हवा का रुकना और कोहरे की जुगलबंदी मुख्य वजह रहती है। कुछ देर लगातार जलकणों की फुहार होने से जमीन की सतह भले ही गीली हो जाए, लेकिन इसे बारिश की संज्ञा नहीं दी जा सकती है।