{"_id":"60addb288ebc3e5fbc69a005","slug":"with-taking-precautions-testing-and-vaccination-for-corona-is-also-equally-imporant","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना को मात देने में एहतियात के साथ परीक्षण और टीकाकरण भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना को मात देने में एहतियात के साथ परीक्षण और टीकाकरण भी जरूरी
Wed, 26 May 2021 10:52 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 26 May 2021 10:52 AM IST
सार
डॉ का कहना है कि प्रत्येक ब्लॉक और गांव में गहन परीक्षण, टीकाकरण किया जाना कोविड नियंत्रण की कुंजी है।
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में कोविड परीक्षण केंद्र में तैनात डॉ. गीतांजलि राजपूत ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक और गांव में गहन परीक्षण, टीकाकरण और अथक परिश्रम किया जाना कोविड नियंत्रण की कुंजी है। इसी से कोरोना को मात दी जा सकती है। ब्लॉक पुरमंडल के बस्सी कलां में कोविड परीक्षण की नोडल अधिकारी डॉ. गीतांजलि राजपूत ऐसी परिस्थितियों में काम करने के डर को समझती हैं और अपने केंद्र पर मरीजों के प्रति सहानुभूति दिखाने में भी उन्हें कोई भय नहीं।
गीतांजलि कहती हैं कि बड़ी से बड़ी समस्या सिर्फ मानवता दिखाने से ही हल हो जाती है। मरीजों के लिए टेंट, कुर्सियां, एयर कूलर, मास्क, सैनिटाइजर रखे गए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रावधान भी किया है। क्योंकि, जब मरीज सुखद अनुभव करेंगे तो वह इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित करेंगे।
डॉ गीतांजलि ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस परीक्षण केंद्र को चालू रखने में पूरा समर्थन किया है और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पीपीई किट, मास्क, दस्ताने, फेस शील्ड और सैनिटाइजर प्रदान किए गए हैं। कोविड की जांच कराना, इससे मुकाबला करने की पहल है। यही एक चीज है जो समय रहते रोगी का पता लगाने में मदद कर सकती है और कोरोना को हराने में सहायता कर सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन में कहीं एटीएम कार्ड से की गई ठगी तो कहीं ऑनलाइन शॉपिंग में निकले पत्थर
उन्होंने बताया कि उनके केंद्र पर आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन दोनों परीक्षण होते हैं। उनके यहां पंजीकरण और सैंपलिंग साथ-साथ होते हैं, क्योंकि यह समय को बचाता है। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, नियमों की सूची और कोविड किट प्रदान की जाती है। साथ ही ज्यादातर लोगों को घर में ही आइसोलेट होने की सलाह दी जाती है।.