फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   with minus 13 leh coldest place in jammu kashmir

लेह सबसे ज्यादा सर्द, शीत लहर से बढ़ी कंपकंपी

Thu, 18 Dec 2014 01:12 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
with minus 13 leh coldest place in jammu kashmir

पूरी रियासत शीत लहर की चपेट में है। सर्द हवाओं ने बाहर निकलना भी मुश्किल बना दिया है। कारगिल के बाद लेह सबसे ज्यादा सर्द हो गया है। वादी-ए-कश्मीर श्रीनगर में रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। जम्मू भी कड़ाके की ठंड झेल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहने के साथ ठंडा रहेगा।

विज्ञापन


रियासत में ज्यादा सर्द रहने के मुकाबले में लेह ने कारगिल को पीछे छोड़ दिया है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। श्रीनगर में भी माइनस दो से दो डिग्री नीचे चल रहे न्यूनतम तापमान से नदी-नालों में पानी की परत जमने लगी है।
विज्ञापन


जम्मू में भी न्यूनतम तापमान सामान्य नौ डिग्री से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। रियासत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए सभी तरह के उपाय किए जा रहे हैं। सर्द हवाओं का बाजार पर भी असर दिख रहा है। शाम के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी न्यूनतम तापमान गिर कर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। खुश्क सर्दी ने लोगों की सेहत भी बिगाड़ी है। कई वायरल रोगों से लोग परेशान हैं। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार आदि से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

कोहरे के आगे जनजीवन बेबस

with minus 13 leh coldest place in jammu kashmir

ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे की मार शुरू हो गई है। बुधवार को सीजन के पहले कोहरे का असर प्रभावी तौर पर दिखा। सड़कों पर चलने वाले वाहन कीड़े की तरह रेंगते हुए नजर आए। दोपहर बाद जाकर कोहरा हटा, लेकिन शाम को फिर कोहरा पड़ गया। दूर-दूर तक घने कोहरे की वजह से एक्सीडेंट होने की आशंका भी बढ़ गई है।

रेलवे पर भी इसका असर देखने को मिला। जम्मू आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा पड़ने लगा है। रिहायशी इलाकों में कोहरे का असर इतना नहीं रहता है, लेकिन मैदानों पर इसका जबरदस्त असर रहता है।

मंगलवार की मध्यरात्रि से ही कोहरा पड़ गया था। बुधवार को दिन निकलते ही सूर्य कोहरे से उलझा हुआ नजर आया। सुबह करीब 11 बजे के बाद ही सूर्य पूरी तरह से निकल पाया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में घना कोहरा पड़ेगा। लोगों को सूर्य के दर्शन करने के लिए आसमान पर टकटकी लगानी होगी।

धूप मुश्किल से ही मिलेगी। जम्मू में राज्य के अन्य जिलों और आसपास के इलाकों से आने वाले यात्री वाहनों पर कोहरे का असर देखा गया। यात्री वाहनों की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा के आगे नहीं बढ़ गई। कई जगहों पर वाहनों की आपस में टक्कर होते-होते बची। कई जगहों पर वाहनों की आपस में टक्कर हुई भी।

हालांकि कोई बड़ा हादसा सामने नहीं आया। कड़ाके की ठंड का एहसास: अब तक हर रोज धूप निकलने से ठंड का एहसास नहीं हो रहा था, लेकिन बुधवार को पड़े घने कोहरे ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। हर कोई ठंड से ठिठुरता हुआ नजर आया। लोगों ने आग जलाकर इससे बचने की कोशिश की।

जानिए कहां कितना गिरा पारा

with minus 13 leh coldest place in jammu kashmir

स्थान    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
श्रीनगर   माइनस 4.0
लेह       माइनस 13.0
कारगिल   माइनस 12.8
पहलगाम   माइनस 6.8
गुलमर्ग    माइनस  3.0
कुपवाड़ा    माइनस  4.9
काजीकुंड   माइनस  3.0
जम्मू         6.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed