{"_id":"8cc366a009258efeb603d4b033c5e364","slug":"wire-fell-on-homes-hightension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर गिरा हाईटेंशन तार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर गिरा हाईटेंशन तार, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्च के पास रिहायशी क्षेत्र में हाईटेंशन तार गिरने से घरों में बिजली का करंट दौड़ गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक तीसरी कक्षा का छात्र भी शामिल है। घरों में करंट आने से बिजली के उपकरण भी फूंक गए। हादसे के बाद विधायक राजीव शर्मा, एसडीएम सुरेश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात करीब बजे कसबे के चर्च से सटे मोहल्ले में हाइटेंशन तार गिर गया। तार के गिरते ही घरों में लोगों को करंट का झटका लगने लगा। बिजली से चलने वाले लगभग सभी उपकरण भी जल गए। अपने आप को बचाने के लिए लोग कमरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
छतों पर भी चढ़ गए। इस दौरान बुजुर्ग दीवान चंद(70) पड़ोसी को बचाने के लिए गली से गुजरे तो करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लगभग सौ घर करंट की चपेट में आ गए। झटके से पांच लोग घायल हुए। बच्चों की किताबों से लेकर पंखे, कूलर, फ्रिज आदि हादसे की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन