फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   winter knocks the door in kashmir valley leh became coldest

कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, लेह में -6 डिग्री हुआ तापमान

Sun, 13 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 13 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
winter knocks the door in kashmir valley leh became coldest
घाटी में लुढ़का तापमान - फोटो : File Photo

घाटी में मौसम का मिजाज तेजी से ठंडा हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम पारे का पैमाना शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम ठंड का है पर इस बार पारे में गिरावट सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थलाें से लेकर लद्दाख रीजन के इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया श्रीनगर शहर में बीते 24 घंटे का न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह स्तर सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। इस लिहाज से श्रीनगर में शनिवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। 

विज्ञापन

लेह में -6 डिग्री तक हुआ तापमान

winter knocks the door in kashmir valley leh became coldest
लेह में -6 डिग्री तक हुआ तापमान - फोटो : File Photo
दो महीने से बारिश नहीं हुई। इससे मौसम खुश्क है। ऐसे में सर्दी का अहसास बढ़ गया है। रियासत में सबसे कम तापमान लद्दाख रीजन के लेह जिले में (-6.6 डिग्री सेल्सियस) रिकार्ड किया गया। पहलगाम में -3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। गुलमर्ग में -1.2 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में -1.5 डिग्री सेल्सियस,  काजीगुंड में -1.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

घाटी में केवल कोकरनाग में ही तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान अपने सामान्य स्तर से लगभग एक डिग्री नीचे 12.1 डिग्री और बनिहाल में 4 डिग्री की जगह 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed