Gulmarg Winter Games: बर्फबारी के बीच विंटर गेम्स, एलजी बोले जम्मू-कश्मीर में खेलों के नए युग की शुरुआत
एलजी सिन्हा ने कहा, प्रदेश में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। उन्होंने एथलीटों, टीम अधिकारियों व खेल प्रेमियों को जम्मू-कश्मीर के गर्मजोशी भरे आतिथ्य के साथ अल्पाइन-नॉर्डिक स्की, बर्फ पर्वतारोहण स्पर्धाओं के रोमांच का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार को बर्फबारी के बीच खेलो इंडिया विंटर गेम्स के चौथे संस्करण का आगाज हुआ। अगले चार दिन तक साहसिक खेलों के इस महाकुंभ में एक हजार खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। बुधवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में खेलों के नए युग की शुरुआत हुई है। एथलीटों को प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिला है। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
एलजी सिन्हा ने कहा, प्रदेश में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। उन्होंने एथलीटों, टीम अधिकारियों व खेल प्रेमियों को जम्मू-कश्मीर के गर्मजोशी भरे आतिथ्य के साथ अल्पाइन-नॉर्डिक स्की, बर्फ पर्वतारोहण स्पर्धाओं के रोमांच का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया। उद्घाटन समारोह में उप राज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के शहरों और गांवों में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में खेलों का एक नया युग सामने आया है। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और संबद्ध सुविधाओं पर नए सिरे से जोर देने से खेल क्षेत्र को भारी प्रोत्साहन मिला है। हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी उपलब्धियां उभरते एथलीटों को यूटी और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सिन्हा ने समर्थन और सहयोग के लिए भारत सरकार, केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण का भी आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया शीतकालीन खेल आयोजन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और भाग लेने वाले एथलीटों को टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मौके पर युवा सेवाएं, खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज, खेल परिषद की सचिव नुज़हत गुल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पीएम का भारत को खेल राष्ट्र बनाने का सपना हो रहा साकार : प्रमाणिक
केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा, देश भर से जिस तरह से इस बार खिलाड़ी बढ़-चढ़कर साहसिक खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें प्रदेश प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री का सपना है कि कैसे भारत को एक खेल राष्ट्र बनाया जाए, उसी कार्य को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पूरा कर रहे हैं। जिस तरह से हम देख रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा अपने कंधों पर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। मैं खेल से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर हर उस शख्स का आभार व्यक्त करता हूं, जो इससे जुड़े हैं।
पहले दिन खिलाड़ियों को चेस्ट नंबर व फिनिशिंग बिंदुओं पर टाइमर लगाने की सुविधा दी गई
बुधवार को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग के लिए नॉर्डिक स्कीइंग की दो प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। स्प्रिंट 1.6 किमी के लिए नॉर्डिक महिला स्कीइंग का कार्यक्रम गोल्फ कल्ब में शुरू हुआ, जिसमें सहायक अधिकारियों ने प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर देने और फिनिशिंग व शुरुआती बिंदुओं पर टाइमर लगाने की सुविधा प्रदान की। आईटीबीपी का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की स्नो बोर्डिंग की कोच गीता ठाकुर ने कहा कि मौसम में सुधार के साथ खिलाड़ी पदक व अनुभव घर ले जाने के लिए अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए सक्षम हैं।
आईटीबीपी का प्रतिनिधित्व करने वाले नॉर्डिक स्कीइंग स्प्रिंट 10 किमी के खिलाड़ी राजेश ठाकुर ने शीतकालीन खेलों के पिछले तीनों संस्करणों में भाग लिया है और आज चौथे संस्करण में भी हिस्सा ले रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि वह उत्साहित हैं, क्योंकि बर्फ की स्थिति काफी बेहतर है और मौसम भी सुहावना है। हरियाणा के जोगिंदर कुमार ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी दो दिन पहले पहुंचे, जिससे उन्हें अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं के लिए तरोताजा होने का पर्याप्त समय मिला। उन्होंने कहा, यह आयोजन युवाओं और संस्कृति के आदान-प्रदान द्वारा राष्ट्र को एकजुट करता है और एक-दूसरे को समझने व जानने में मदद करता है।