फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Winter Games in Gulmarg from today

गुलमर्ग में विंटर गेम्स आज से, खिलाड़ियों की होगी स्क्रीनिंग, लोगों में कोरोना का डर

Sat, 07 Mar 2020 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Winter Games in Gulmarg from today
demo pic - फोटो : Social Media

कोरोना के साये के बीच गुलमर्ग में आज से से विंटर गेम्स भी शुरू हो रहे हैं, जो 11 मार्च तक चलेंगे। इसमें जुटने वाली भीड़ से स्थानीय लोगों को वायरस फैलने का डर भी सता रहा है। हालांकि प्रशासन भी एहतियात बरत रहा है। 

विज्ञापन


विंटर गेम्स के लिए शुक्रवार को देशभर से पहुंचे 110 खिलाड़ियों की रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैष्णवी धाम में स्क्रीनिंग की गई। खिलाड़ियों से फार्म भरवाकर उनकी यात्रा संबंधी जानकारी ली गई। 
विज्ञापन

 
स्थानीय निवासी महराज अहमद के अनुसार वायरस से बचाव के लिए हर जगह लोगों को भीड़ से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। प्रधानमंत्री तक अपने कार्यक्रमों में फेरबदल कर रहे हैं। गेम्स में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों खिलाड़ी बाहरी राज्यों से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसकी ट्रैवल हिस्ट्री क्या है, किसे पता है। ऊपर से वायरस ठंडी जगह पर ज्यादा पनपता है। सरकार को चाहिए कि या तो इस आयोजन को रद्द कर दे या फिर ज़्यादा एहतियात बरतें। 

बता दें, खेलो इंडिया के तहत होने वाली विंटर गेम्स में 830 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें स्नो स्कीइंग, स्नो साइकिलिंग समेत 30 इवेंट आयोजित होंगे।
  
उधर कश्मीर के डिवीज़नल कमिश्नर बसीर अहमद खान ने भी उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर खेलों के प्रबंधों का जायजा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि यहां आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों की कोरोना वायरस की जांच होगी। सड़क के रास्ते आने वाले लोगों के लिए दो जगह स्क्रीनिंग डेस्क लगाए गए हैं। हवाई अड्डे पर भी जांच के विशेष प्रबंध किए गए हैं। 


आपातकाल से निपटने के लिए टंगमर्ग और गुलमर्ग में विशेष कंट्रोल रूम बनाये गए हैं जो 24 घंटे हालात पर नज़र बनाए रखेंगे। वहीं यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स के सेक्रेटरी सरमद हाफिज ने कहा कि इस इवेंट में करीब 1000 लोग इकट्ठा होंगे। इनमें 50 प्रतिशत जम्मू-कश्मीर से ही हैं बाकी अन्य राज्यों से होंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए सभी प्रबंध किये गए।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed