{"_id":"5c217f86bdec22572a20e206","slug":"winter-breaks-record-of-11-years-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सर्दी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूनतम पारा पहुंचा माइनस 6.8 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सर्दी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूनतम पारा पहुंचा माइनस 6.8 डिग्री
Tue, 25 Dec 2018 06:23 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
डल झील में जमी बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड नए रिकार्ड बना रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम पारे माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस ने पिछले ग्यारह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ सीजन की सबसे ठंडी रात भी बीती। इससे पहले 31 दिसंबर 2007 को श्रीनगर में न्यूनतम माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था। श्रीनगर में 13 दिसंबर 1934 को न्यूनतम माइनस 12.8 डिग्री सेल्सियस आलटाइम पारे का रिकार्ड है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार मौसम साफ रहेगा। लेकिन पारे में गिरावट भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
पारे में गिरावट के साथ डल झील समेत कई जलाशयों और जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। घाटी शीत लहर की चपेट में है। सर्द हवाओं से इंसानों के साथ जीवजंतु परेशान हैं। घाटी के गेटवे काजीगुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप व पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम पारा माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिल्ला कलां के आगे बढ़ने के साथ सर्दी ने जोर पकड़ा है। चिल्ले कलां 31 जनवरी को समाप्त होगा।
विज्ञापन
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 15.3
लेह माइनस 14.7
गुलमर्ग माइनस 6.8