फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   winners not getting certificates in jammu

यहां विजेताओं को नहीं दिए जा रहे हैं प्रमाणपत्र

Mon, 18 May 2015 08:05 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
winners not getting certificates in jammu

जम्मू विश्वविद्यालय के अधीन बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक बटोरने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र की दरकार है। विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में पिछले करीब पौने दो साल से सहायक निदेशक का पद खाली पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


अंतर कालेज और अंतर विश्वविद्यालय खेलों के लिए पदक विजेताओं को विभाग की ओर से जो प्रमाणपत्र जारी होते हैं, उन पर सहायक निदेशक और निदेशक के हस्ताक्षर होना जरूरी है, लेकिन सहायक निदेशक का पद खाली होने से विभाग की ओर से छापे गए प्रमाणपत्र के बजाय लेटरहेड ही जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिसे विभिन्न संस्थानों की ओर से मान्यता न देने से खिलाड़ियों में रोष है। शारीरिक शिक्षा विभाग हर साल 52 खेलों का अंतर कालेज स्तर पर आयोजन कर रहा है। इसमें विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान के लिए खिलाड़ियों को विभाग की ओर से प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को हो रहा भारी नुकसान

winners not getting certificates in jammu

इसी तरह अंतर विश्वविद्यालय खेल स्पर्धाओं में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को भी मेजबान विवि के बाद शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से हिस्सेदारी का प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों सहित सेना, अर्द्धसैनिक बल और अन्य दूसरे संस्थानों में नौकरी और अन्य कोर्स करने का मौका मिलता है।

इनमें कई संस्थान तो विवि की ओर से जारी लेटर हेड को मान्यता दे रहे हैं, लेकिन सेना और अर्द्ध सैनिक बल ने ऐसे लेटरहेड को मान्यता देने से इंकार किया है। इस बीच सोमवार को भी शारीरिक शिक्षा विभाग में तीन खिलाड़ियों ने पहुंचकर लेटरहेड के बजाय असली प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। तीनों ने लेटरहेड को सेना द्वारा न माने जाने की बात कही।

सालों से पीटीआई का पद भी खाली

winners not getting certificates in jammu

विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में खेलों सहित अन्य गतिविधियों को चलाने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) अहम भूमिका निभाता है, लेकिन विभाग में 2005 से पीटीआई का पद खाली पड़ा हुआ है। इससे खेल गतिविधियों को कितनी गति मिल रही है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। खेल गतिविधियों के साथ कैंप, कोचिंग और अन्य गतिविधियों में भी पीटीआई का योगदान रहता है।
 
विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया: निदेशक
जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि सहायक निदेशक का पद भरने के लिए कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। सहायक निदेशक का पद खाली होने से विजेता खिलाड़ियों को लेटरहेड पर ही प्रमाणपत्र जारी करना मजबूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed