{"_id":"b3dd1065f0935342c75225edd44107d0","slug":"will-not-allow-separate-colonies-for-kashmiri-pandits-nc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप की अनुमति नहीं: नेकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप की अनुमति नहीं: नेकां
एजेंसी/जम्मू
Updated Sat, 02 May 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार कहा कि वह जम्मू कश्मीर सरकार को राज्य में कश्मीरी पंडितों के लिए अलग कालोनियां बनाने नहीं देगी लेकिन राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय को अपने घरों में लौटने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार की नयी भर्ती नीति के खिलाफ विरोध रैली के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप के खिलाफ है।
विज्ञापन
हम उनका स्वागत करेंगे लेकिन हम उनके लिए अलग से कालोनियां नहीं बनाने देंगे।’ सागर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने हमेशा कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों को उनके घर लौटने का समर्थन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमने हमेशा कहा है कि हम चाहते हैं कि वे घर लौटें और मुस्लिम भाइयों के साथ अपने घर में फिर से रहें।’ नयी भर्ती नीति के बारे में उन्होंने कहा कि यह राज्य के युवाओं के साथ अन्याय है।
नयी भर्ती नीति युवा विरोधी है। हम इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं। अन्यथा हम विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे और कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं।