{"_id":"63242f62fa487b48dc00ba0f","slug":"will-karan-singh-leave-congress-also-said-my-relations-with-party-almost-zero-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आजाद के बाद कर्ण सिंह भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस, इसलिए PM मोदी को किया धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आजाद के बाद कर्ण सिंह भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस, इसलिए PM मोदी को किया धन्यवाद
Fri, 16 Sep 2022 01:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:43 PM IST
सार
महाराजा हरि सिंह के बेटे कर्ण सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कांग्रेस में तो हैं, लेकिन उनका पार्टी से कोई संपर्क नहीं है। पार्टी के साथ उनके संबंध लगभग शून्य हैं।
विज्ञापन
Karan Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस का दामन छोड़कर जम्मू-कश्मीर से खुद की पार्टी बनाने की घोषणा की है। इसी बीच कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। महाराजा हरि सिंह के बेटे एवं कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह कांग्रेस में तो हैं, लेकिन उनका पार्टी से कोई संपर्क नहीं है। पार्टी के साथ उनके संबंध लगभग शून्य हैं।
विज्ञापन
कर्ण सिंह ने कहा, 'हां, मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन कोई संपर्क नहीं है। कोई मुझसे कुछ नहीं पूछता। मैं अपना काम खुद करता हूं। पार्टी के साथ मेरे संबंध अब लगभग शून्य हैं। मैं 1967 में कांग्रेस में शामिल हुआ था, लेकिन पिछले 8-10 वर्षों में, मैं संसद में नहीं रहा। मुझे कार्य समिति से हटा दिया गया है।'
विज्ञापन
कर्ण सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी के लिए सहमति मिली है और इसके साथ ही प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। कर्ण सिंह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की अपील की थी। उन्होंने अब इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन