फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will give a befitting reply to the supporters of Article 370 on BJP on the merger day

विलय दिवस पर भाजपा पर अनुच्छेद 370 के समर्थकों को देगी करारा जवाब

विज्ञापन
Will give a befitting reply to the supporters of Article 370 on BJP on the merger day
जम्मू। कश्मीर घाटी में विपक्षी दलों के पीपुल्स अलायंस की बढ़ती गतिविधियों के बीच भाजपा ने 26 अक्तूबर को विलय दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी कर ली है। जम्मू में भाजपा की ओर से प्रस्तावित विलय दिवस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के आने का कार्यक्रम तय हुआ है। प्रदेश भाजपा ने मुख्य कार्यक्रम जम्मू के महाराजा हरि सिंह पार्क में आयोजित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

भाजपा के पार्टी मुख्यालय के अलावा जम्मू के चौक-चौराहों को सजाया जाएगा। भाजपा जिला, मंडल और बूथ स्तर पर भी विलय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में तेजी से बदल रहे हालात समेत आतंकवाद और अलगाववाद पर कार्रवाई को जनता के समक्ष उठाया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नेकां, पीडीपी सहित कश्मीर के छह दलों के नवगठित पीपुल्स अलायंस पर सीधा निशाना साधा जाएगा।
विज्ञापन

शाम को आतिशबाजी का कार्यक्रम
अनुच्छेद 370 के समर्थन में जनता की खुशी को दर्शाने के लिए भाजपा ने विलय दिवस 26 अक्तूबर की शाम को आतिशबाजी का कार्यक्रम तय किया है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि विलय दिवस को इस बार जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। जम्मू में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक है 26 अक्तूबर का दिन
जम्मू कश्मीर में 22 अक्तूबर 1947 को पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला कर दिया था। जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह की सेना ने कबाइली हमले का डटकर सामना किया लेकिन जब उन्हें लगा कि कबाइली भारी पड़ने लगे हैं तो उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगी। महाराजा ने 26 अक्तूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। 27 अक्तूबर 1947 को भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल आफ इंडिया लार्ड माउंटबेटन ने महाराजा हरि सिंह के विलय पत्र को स्वीकार कर लिया था और जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा बन गया था। इसके बाद भारत की सेना जम्मू कश्मीर में दाखिल हुई और पाकिस्तान समर्थित कबाइली हमले को नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed