फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will be challenging days ahead : Azad

चुनौती भरे होंगे आने वाले दिन: आजाद

Sun, 14 Sep 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 14 Sep 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
Will be challenging days ahead : Azad

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद आपदा का दूसरा चरण चुनौतीपूर्ण होगा। पानी घटने के बाद महामारी का खतरा बन जाता है।

विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार को पहले से ही ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयारी करनी चाहिए। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद आजाद ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि इसके लिए बड़ी संख्या में डाक्टरों और दवाईयों की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद तीसरे चरण में राहत और पुनर्वास का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा में लाखों लोग अपना सब कुछ खो चुके हैं। उन्हें फिर से बसाने के लिए युद्ध स्तर पर काम होना चाहिए। आजाद ने केंद्र सरकार द्वारा उठज्ञए गए कदमों की सराहना की। आजाद ने कहा कि यह आफत कश्मीर पर ही नहीं, बल्कि मानवता पर संकट बनकर आई है। संकट के क्षणों में योगदान कर रहे लोगों का कोई धर्म या मजहब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एजेंसियां अच्छा काम कर रही हैं। भले वह सेना हो या फिर एनडीआरएफ या अन्य एजेंसियां। सरकार और राजनीतिक नेताओं के प्रति लोगों के गुस्से पर आजाद ने कहा कि ऐसी आपदा में उपलब्ध सीमित संसाधनों में हर शख्स को तत्काल सुविधाएं मुहैया करवाना मुश्किल होता है। कश्मीर की परिस्थितियां भिन्न हैं। मकानों की छत ढलान वाली होती है।

यहां हेलीकाप्टर से खाने के पैकेट फेंकने पर वे छतों से सीधा पानी में जा गिरते हैं। ऐसे में जरूरती सामानों से वंचित रहने वाले लोगों का गुस्सा जायज होता है। बचाव अभियान में पुलिस और प्रशासन के नजर न आने के आरोपों पर आजाद ने कहा कि ऐसा नहीं है। पुलिस और प्रशासन के लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं।


उनके अपने परिवार भी बाढ़ में फंसे हैं। वह उन्हें भी नहीं निकाल पा रहे हैं। इसलिए यह आरोप गलत हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस आपदा में दस लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed