फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wife pushed husband from roof

बहस करने पर पत्नी ने पति को धत से धकेला

Thu, 11 Jun 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 11 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
wife pushed husband from roof

पत्नी के साथ बहस करना एक पति को महंगा पड़ गया। छत पर चल रही बहस में पत्नी ने पति को छत से नीचे धकेल दिया। पिछले करीब एक महीने से वह अस्पताल में भर्ती है। पत्नी ने पति की अस्पताल में कोई सुध नहीं ली और पुलिस में मामला तक दर्ज नहीं होने दिया। अब रिश्तेदारों की मदद से कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज हुआ और कोर्ट के कहने पर घायल पति को विशेष उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तरवाहिनी के मुट्ठियां के रहने वाले राकेश कुमार को 15 मई के दिन पत्नी ने छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद उसे विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले एक महीने से राकेश का विजयपुर में ही इलाज चल रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद राकेश को रेफर किया गया।
विज्ञापन


राकेश के मामा ने बताया कि पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद यह घटना हुई। पूरा मामला क्या है, राकेश को होश आने पर पता चलेगा। उत्तरवाहिनी पुलिस चौकी में इसे लेकर वीरवार को मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार राकेश भी कुछ बता नहीं पा रहा। पुलिस राकेश की पत्नी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed