{"_id":"6a18aee50f549e4d3f00d601","slug":"wife-murder-up-hubby-jammu-news-c-10-jmu1062-924346-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाजार से लौटने में देरr पर विवाद, पति ने बच्चों के सामने पत्नी का घोंट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाजार से लौटने में देरr पर विवाद, पति ने बच्चों के सामने पत्नी का घोंट दिया गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नानक नगर में घरेलू विवाद के बाद दर्जी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला बाजार से घर देरी से लौटी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला कमलेश कुमार पत्नी सुमिता देवी (33) और दो बच्चों के साथ नानक नगर में किराये के मकान में रहता है। वह सिलाई (दर्जी) का काम करता है। वीरवार शाम सुमिता बाजार से कुछ सामान खरीदने गई थी। जब वह लौटी तो देर होने को लेकर कमलेश ने पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आधी रात को दोनों के बीच मारपीट होने लगी। करीब एक बजे विवाद और बढ़ गया। सहमे हुए बच्चों के सामने ही कमलेश ने सुमिता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
बच्चों ने बताया कि मां दर्द से चिल्ला रही थी जिसे देखकर उन्होंने जोर-जोर से रोना शुरू किया लेकिन आधी रात को कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया। इसी बीच आरोपी ने सुमिता का गला दबा दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रोते हुए बच्चे बोले-पापा ने जब मां का गला दबाया तो वह नीचे गिर गईं। उसके बाद नहीं उठीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सुबह हुआ वारदात का खुलासा
सुबह होने पर जब सुमिता के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। लोगों ने तुरंत गांधी नगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के बाद महिलाएं अनाथ हुए बच्चों को ढांढस बंधाने पहुंचीं। पड़ोसियों ने बताया कि कमलेश अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था जिससे सुमिता काफी परेशान रहती थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपी पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
-जय पाल शर्मा, एसएचओ, गांधी नगर