फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wi-Fi service will devotees of Mata Vaishno Devi

खुशखबरी: वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा

Wed, 10 Feb 2016 09:51 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
Wi-Fi service will devotees of Mata Vaishno Devi

धर्मनगर कटड़ा अब वाई-फाई इंटरनेट सुविधा से लैस होगी। बीएसएनएल ने इसके लिए ट्रायल भी कर लिया है। यदि यह सुविधा पूरी तरह से सुचारु हो जाएगी तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भटकने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


दरअसल, जम्मू कश्मीर में दूसरे राज्यों के प्रीपेड सिमकार्ड नहीं चलने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

भक्तों की इस असुविधा को देखते हुए बीएसएनएल ने पूरे धर्मनगरी में वाई-फाई सेवा देने का फैसला किया, ताकि उनकी दिक्कतों को दूर किया जा सके।

पहले 15 म‌िनट फ्री में ‌म‌िलेगी वाई-फाई सेवा

Wi-Fi service will devotees of Mata Vaishno Devi

इस सिलसिले में सफल ट्रायल भी किया गया। शुरुआत में कसबे के मुख्य चौराहे के 200 मीटर के दायरे में इस सेवा का लाभ मोबाइल या लैपटाप इंटरनेट वाले यूजर उठा सकेंगे।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पहले पंद्रह मिनट तक ग्राहक को फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सेवा मिलेगी। उसके बाद इसके इस्तेमाल के लिए ग्राहक को भुगतान करना होगा।

बताया जाता है कि बीएसएनएल द्वारा आगामी दिनों में भवन, सांझीछत्त और अर्द्धकुंवारी जैसे प्रमुख स्थलों पर वाई-फाई इंटरनेट सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed