{"_id":"59dcc6884f1c1baf678b4fd0","slug":"why-terrorists-are-being-killed-in-the-kashmir-valley-in-reason-of-girlfriends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जानें, घाटी में गर्लफ्रेंड के चक्कर में क्यों मारे जा रहे हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जानें, घाटी में गर्लफ्रेंड के चक्कर में क्यों मारे जा रहे हैं आतंकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 10 Oct 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला जिले के सोपोर के राफियाबाद इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ ऑपरेशनल कमांडर उमर खालिद को सुरक्षा बलों ने सोमवार को मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया आतंकी ए डबल प्लस श्रेणी की था।
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी आतंकी पर सात लाख रुपये का इनाम था। बताया जाता है कि आतंकी खालिद के मारे जाने के मुख्य कारण इसकी प्रेमिका थी।
ड़ेढ़ दर्जन से अधिक लड़कियों से थे सम्बंध
सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी उमर खालिद लड़कियों का बहुत शौकिन था, यही कारण है कि उसके मारे जाने के बाद उसके 17 से अधिक लड़कियों के साथ रिश्ते होने की बात निकल कर सामने आ रही है।
विज्ञापन
बताया तो यह भी जा रहा है कि लड़कियों को वो अक्सर धोखा देकर निकल जाता था। सूत्रों के मुताबिक उसके धोखे का ही शिकार हुई एक लड़की के मुखबिरी के बाद सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया और मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
लड़की की ही वजह से मारा गया था बुरहान और दुजाना
हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बॉय बुरहान वानी को भी सुरक्षा बलों ने 8 जुलाई को मार गिराया था। बुरहान के मारे जाने के बाद यह बात भी निकल के सामने आई थी कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जिससे नाराज उसकी गर्लफ्रेंड ने इसकी मुखबिरी कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इसे घेर लिया और मार गिराया।
सूत्रों के मुताबिक वह भी लड़कियों का शौकिन था जिसके चलते वह अपनी गर्लफ्रेंड को दगा दे कर किसी और लड़की से मिलने गया था और यही बात उसकी गर्लफ्रेंड को नागवार गुजरी जिसके बाद उसने बुरहान की लोकेशन से जुड़ी जानकारी सुरक्षा बलों को दे दी जिसकी बाद वो मारा गया।
इसी तरह घाटी में लश्कर-ए-तैयबा का चीफ अबु दुजाना भी मारा गया था। सूत्रों के हवाले से खबर उस समय भी यह खबर आई थी की घाटी की ही किसी लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन इसके बावजूद वह किसी और लड़की के पीछे पड़ा था और जब यह बात उसकी प्रेमिका को पता चली तो वो गुस्से में आकर उसकी सारी जन्मकुंडली सुरक्षा बलों को दे दी और वो मारा गया।