फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   White paper should be brought in Pulwama attack - Congress

Jammu News: पुलवामा हमले में श्वेत पत्र लाया जाए-कांग्रेस

विज्ञापन
White paper should be brought in Pulwama attack - Congress
एआईसीसी नेता ले. कर्नल अनिल दुहून ने पत्रकार वार्ता कर मोदी सरकार को लताड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एआईसीसी नेता ले. कर्नल अनिल दुहून ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पुलवामा आतंकी हमले पर उठाए गए सवालों का मोदी सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस चौंकाने वाले खुलासे से राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने पुलवामा हमले में एक श्वेत पत्र लाने की मांग की।

यहां सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुहून ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के जांच परिणाम के बारे में चालीस शहीदों के परिवारों के साथ पूरा देश जानना चाहता है। जवानों के इतने बड़े काफिले को जोखिम भरे उच्च मार्ग पर क्यों भेजा गया और उन्हें जहाज क्यों नहीं उपलब्ध कराए गए। खूफिया सूचनाओं को नजरअंदाज किया गया, जिससे यह बड़ी आतंकी घटना हुई। इस तरह का हमला आवश्यक सावधानियों की कमी और सरकार की विफलता के कारण हुआ। इस टिप्पणी पर मोदी सरकार में प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री और रक्षामंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। सत्यपाल मलिक ने गंभीर खुलासे किए हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा में चिंता का विषय हैं। कांग्रेस लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की अखंडता के मुद्दे को उठाती रही है। सरकार सुरक्षा को लेकर लोगों को गुमराह करने का काम करती रही है। चीन ने भारतीय क्षेत्र में कई बार घुसपैठ की कोशिश की है, जबकि सरकार इसे नकारती रही है।सरकार की उच्च स्तरीय जांच का पिछले साल में कोई नतीजा नहीं निकला है। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, रवींद्र शर्मा, वेद महाजन, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed