{"_id":"62513a827093804b01134b04e16c67c8","slug":"where-the-bjp-vows-tarachand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गई भाजपा की हुंकार : ताराचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां गई भाजपा की हुंकार : ताराचंद
ब्यूरो, अमर उजाला/ज्यौड़ियां
Updated Sun, 08 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पहले विवादास्पद बयानों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करते थे। पुतले जलाते थे। वर्तमान में सत्ता के लालच ने भाजपा की जुबान बंद कर दी है। कहां गई भाजपा की वह हुंकार जिसमें वह 370 पर राजनीति करते थे। यह बातें शनिवार को छंब विधानसभा के पूर्व विधायक और रियासत के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने खौड़ में कांग्रेस की बैठक में कही।
विज्ञापन
ताराचंद ने स्थानीय लोगों की दिक्कतें सुनने के बाद कहा कि हमने तो छह-छह महीनों का मुफ्त राशन देने का ऐलान किया था। चुनाव से पहले एक-एक महीने का राशन सभी परिवारों को दिया भी गया। लेकिन अब वह राशन क्यों बंद कर दिया गया। आटे-चावल के लिए लोगोें को धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ताराचंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहां आए अच्छे दिन। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा ने कमान संभाली है, गरीब लोगों को परेशानियों ने घेर लिया है। इस मौके पर लोगों ने पूर्व विधायक को बताया कि छंब के लोगों को आटा-चावल नहीं मिल रहे हैं। नहरों की साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। खराब ट्रांसफार्मर पंद्रह-पंद्रह दिन बाद लग रहे।
विज्ञापन