{"_id":"6b035b6a968988058c02504d","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1069604-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाइक रैली संग काल भैरव अष्टमी \nके 10 दिवसीय समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाइक रैली संग काल भैरव अष्टमी के 10 दिवसीय समारोह का आगाज
विज्ञापन
जॉइंट डायरेक्टर पर्यटन एजाज कैसर ने दिखाई झंडी
150 बाइकर्स ने नशामुक्त समाज व भाईचारे का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्राचीन श्री भैरव मंदिर अपर बाजार भैरव चौक में रविवार को श्री काल भैरव अष्टमी के दस दिवसीय समारोह का शुभारंभ बाइक रैली के साथ हुआ। दो दिसंबर तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत जॉइंट डायरेक्टर पर्यटन एजाज कैसर ने महंत रुमिल शर्मा की मौजूदगी में रैली को झंडी दिखाकर की।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा, एसडीपीओ सिटी नॉर्थ धीरज कुमार और पक्का डंगा थाना प्रभारी राकेश मैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रैली में करीब 100 से 150 बाइकर्स ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर से शुरू हुई रैली पुरानी मंडी, गांधी नगर, बख्शी नगर, कनक मंडी और कच्ची छावनी सहित शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। एजाज कैसर ने युवाओं से नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की अपील की। दस दिवसीय आयोजन में भंडारे, जागरण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-- -- --
हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. सुशील
मंदिर परिसर में हृदय रोग जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें जीएमसी जम्मू के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील शर्मा ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें हृदय रोगों से बचाव के उपाय बताए। डॉ. शर्मा ने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, धूम्रपान और तनाव हृदय रोगों के प्रमुख कारण हैं। इनसे बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है। उन्होंने तंबाकू, अत्यधिक नमक और फास्ट फूड से परहेज करने तथा तनाव कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।