{"_id":"d8478ca565df70ea2a699d61729d1a26","slug":"where-are-good-days-ask-refugees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी रिफ्यूजी बोले, मोदी ने कुछ नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी रिफ्यूजी बोले, मोदी ने कुछ नहीं किया
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 16 Sep 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने बैठक कर भाजपा पर निशाना साधा। रिफ्यूजियों ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य के दौरे तो किए, लेकिन आश्वासनों के अलावा उनसे अभी तक और कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा से आस भी अब टूटने लगी है।
विज्ञापन
यदि भाजपा विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्हें अधिकार देने की घोषणा नहीं करती है, तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रधान लब्बाराम गांधी ने कहा कि पिछले छह दशकों से भी अधिक समय से उन्हें अधिकार नहीं दिए गए, लेकिन उन्होंने संघर्ष करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में और केंद्र में हर बार उन्हें धोखा दिया। इस बार उन्होंने भाजपा को जीत दिलाई, लेकिन उसने भी रिफ्यूजियों को ठगने का काम किया। इस मौके पर यशपाल अबरोल ने कहा कि बिना अधिकारों के जीना बहुत मुश्किल होता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्वयं इस बात से अच्छे से परिचित है कि लोकतंत्र में होते हुए भी यदि किसी को अधिकार न मिलें तो किस प्रकार की पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के सत्ता काल में भी उन्हें अधिकार नहीं मिले, तो वे भाजपा का साथ भी छोड़ सकते हैं। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से आए रिफ्यूजियों ने भी हिस्सा लिया।