{"_id":"72421d226fb2a66a12670bfcea760d14","slug":"when-the-hospital-sick-where-would-you-treat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब अस्पताल ही बीमार, तो कहां होगा उपचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब अस्पताल ही बीमार, तो कहां होगा उपचार
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में इमारतें बनाई जा रहीं। लेकिन न तो स्टाफ पूरा करने पर ध्यान दिया जा रहा न ही उसे साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही। इसकी वजह से लोगों में रोष है। सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, पीडीपी नेता विनोद सिंह बिन्नी, कांग्रेस नेता विनोद कुमार ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में मरज अाते हैं।
विज्ञापन
वहीं नई-नई इमारतें बनाई जा रही हैं। गत दिनाें सीटी स्कैन मशीन को भी स्थापित किया गया। लेकिन अस्पताल की साफ-सफाई रखने पर किसी का ध्यान नहीं गया, जबकि यहां कुल तीन ही सफाई कर्मचारी हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था को कैसे सही रखा जा सकता है। अस्पताल के शौचालय भी गंदे रहते हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के चारों ओर गंदगी देखी जा सकती है। यही नहीं, ओपीडी के भीतर दिनभर लावारिस कुत्ते देखे जा सकते हैं। इससे मरीजों को खतरा रहता है। उन्हाेंने राज्य सरकार से मांग की है कि जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियाें की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन