{"_id":"602195fb8ebc3ed6535c66ca","slug":"wheather-report-of-jammu-and-kashmir-rain-may-in-some-parts-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है बारिश, मौसम साफ होने से चढ़ा पारा, चली बर्फीली हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है बारिश, मौसम साफ होने से चढ़ा पारा, चली बर्फीली हवाएं
Tue, 09 Feb 2021 01:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कई जगह बारिश की संभावना
- फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने से दिन के तापमान में सुधार हुआ है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर में अधिकतर जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में मौसम से कुछ राहत मिली है। लेह और कारगिल में भी हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही। धूप में तपिश का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम को ठंड कायम है। मौसम साफ होने से बाजारों में रौनक बढ़ी है।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 23.2, बटोत में 20.9, कटड़ा में 22.2 और भद्रवाह में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल -14.7
लेह -12.6
पहलगाम -5.3
गुलमर्ग -2.5
श्रीनगर -2.0
बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर 15 से शुरू होगा बर्फ हटाने का काम
जनवरी से बंद पड़े गुरेज-बांदीपोरा मार्ग को खोलने के लिए 15 फरवरी से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए डीसी बांदीपोरा ने ओसी बीकन-56 आरसीसी सोनावाड़ी बांदीपोरा से काम शुरू करवाने का अनुरोध किया है। इस मार्ग के बंद रहने के कारण सब डिवीजन से मार्ग संपर्क कटा हुआ है।