फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   West Pakistan Refugee term ends as Article 370 is removed said Avinash Rai Khanna

जम्मू-कश्मीरः क्या है वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी, अविनाश राय बोले- अनुच्छेद 370 हटते ही यह शब्द खत्म

Mon, 02 Sep 2019 11:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
West Pakistan Refugee term ends as Article 370 is removed said Avinash Rai Khanna
अविनाश राय खन्ना
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी शब्द भी कहीं नहीं रह गया है। जम्मू के स्वांखा मोड़ विजयपुर में रविवार को वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों की रैली को संबोधित करते हुए खन्ना ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के अमानवीय रवैये की वजह से वेस्ट पाकिस्तान के रिफ्यूजियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों को आखिर में न्याय दिलाया है।
विज्ञापन


खन्ना ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर के अलावा देश के किसी ओर हिस्से में वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी शब्द का इस्तेमाल नहीं होता था। लाखों राष्ट्रवादी लोगों के साथ दशकों से यहां पर अन्याय होता आ रहा था। वह न तो कल्याणकारी योजनाओं और न ही राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर पाते थे। इसके बावजूद कभी भी समाज विरोधी या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में यह बिरादरी शामिल नहीं रहे। ये हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहे।
विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर में लागू कर पूर्व में हुई बड़ी भूल को भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने सुधारने का काम किया है। मोदी सरकार ने वेस्ट पाकिस्तान के रिफ्यूजियों को जम्मू कश्मीर में शिक्षा, सरकारी नौकरियों, सियासत और अन्य कल्याणकारी योजनाओं में बराबर के मौके मुहैया करवाए दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को जम्मू-कश्मीर में अधिकार...

इस अवसर पर वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों ने खन्ना का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अनुच्छेद 370 हटने पर खुशी जताई और मोदी सरकार के पक्ष में नारेबाजी की। रिफ्यूजियों के नेता लब्बा राम गांधी ने कहा कि लंबे संघर्ष के इतिहास के बाद आखिर में मोदी सरकार ने उनका सपना साकार किया है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके आंदोलन के दिनों को जानते हैं। इस दौरान जिन लोगों ने बलिदान दिए उनको तो वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन इस बिरादरी के बेहतर भविष्य के लिए अब हर काम होगा।

 

अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को जम्मू-कश्मीर में अधिकार-

  • बता दें कि वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी सिर्फ लोकसभा चुनावों में ही मतदान कर सकते।
  • नगर पालिका और विधानसभा चुनाव में वह मतदान करने से वंचित।
  • राज्य सरकार की नौकरियों में उन्हें शामिल होने का कोई अधिकार नहीं।
  • सीधे तौर पर कहें तो राज्य के नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को उनसे दूर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed