फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Welcome to the daughter of Ladakh who conquered Mount Everest

Jammu News: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली लद्दाख की बेटी का स्वागत

विज्ञापन
Welcome to the daughter of Ladakh who conquered Mount Everest
आबिदा का स्वागत करते उसके माता-पिता और एनसीसी के अधिकारी स्रोत - स्वयं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। लद्दाख एनसीसी बटालियन की जूनियर अंडर ऑफिसर आबिदा अफरीन ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। आबिदा के लेह पहुंचने पर कुशोक बाकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर एनसीसी अधिकारियों, साथी कैडेटों और उनके माता-पिता ने उसका भव्य स्वागत किया।

आबिदा ने मई 2025 में राष्ट्रीय कैडेट कोर के माउंट एवरेस्ट अभियान दल के साथ विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। एक सामान्य परिवार से आने वाली आबिदा ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

लद्दाख एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी ने आबिदा की मेहनत, लगन और बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, खासकर बेटियों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबिदा की यह उपलब्धि नारी शक्ति का सच्चा उदाहरण है। एजेएम कॉलेज लेह की छात्रा आबिदा अफरीन ने अपने मजबूत इरादों से यह साबित कर दिया है कि मेहनत और साहस से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed