{"_id":"5577cdd6ddba9f92236eb46da9a46318","slug":"welcome-preparations-to-new-government-in-secretariat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार के स्वागत में जुटा सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार के स्वागत में जुटा सचिवालय
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की नई सरकार का स्वागत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधायकों के लिए यहां सर्किट हाउस में रुकने का बंदोबस्त किया जा रहा है। उनके सचिवों के लिए शहर के होटलों में कमरे बुक किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनावों में हारे विधायकों को जल्द ही बंगले खाली करने होंगे। वहीं, जीतने वाले उम्मीदवारों ने भी अपने पसंदीदा बंगले लेने के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस्टेट विभाग के उप निदेशक विनोद कुमार का कहना है कि विधायकों के लिए उनका निजी स्टाफ भी नियुक्त होगा। इसके लिए विभाग होटलों के कुछ कमरों को बुक कर रहा है। अच्छे होटलों में इनके रहने का बंदोबस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद जब विभाग के पास आवास आ जाएंगे, फिर इनके स्टाफ को वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। विधायकों के लिए भी सर्किट हाउस में इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। यहां फर्नीचर रखा जा रहा है और साफ-सफाई का काम चल रहा है। रंग-रोगन आदि का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के पाश इलाकों में भी विधायकों के लिए बंगले देखे जा रहे हैं। कुछ विधायकों ने अपनी पसंद के बंगलों की फरमाइश भी कर दी है। इस विभाग विचार कर रहा है। कुछ बंगलों को देख भी लिया गया है। वहीं सचिवालय में भी मंत्रियों के कार्यालयों की साफ सफाई की जा रही है। जिन कार्यालयों में सुविधाएं नहीं हैं, वहां उपलब्ध कराई जा रही है।