फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weekly programme of online classes

ऑनलाइन क्लासों के लिए साप्ताहिक पकार्यक्रम जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
weekly programme of online classes
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डायरेक्टोरेट आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू की तरफ से ऑनलाइन क्लासीज के लिए वीकली प्रोग्राम तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम को शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर पर सुरक्षित रखकर पढ़ाना है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रखना है। इसी को देखते हुए डायरेक्टोरेट स्कूल एजूकेशन ने छठी से लेकर 12वीं कक्षा के लिए 3 मई को शाम पांच बजे क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन करने की तैयारी कर ली है। हर कक्षा के पहले 10 विजेताओं को डायरेक्टोरेट की वेबसाइट पर जिला स्तरीय या संभागीय स्तर पर टॉप 10 के रुप में नियुक्त किया जाएगा। इस प्रोग्राम से संबंधित कोई भी जानकारी शिक्षक या विद्यार्थी 6006800068 पर कॉल करके ले सकते हैं। वहीं वीकली प्रोग्राम से संबंधित किसी भी सवाल के लिए विभाग द्वारा 9419116290 नंबर जारी किया है। वहीं  विभाग द्वारा विभिन्न कक्षाओं के होम एसाइमेंट के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। जिसमें प्री-प्राइमरी, पहली से पांचवी कक्षा, छठी से आठवीं कक्षा और 9वीं से 12वीं के आधार पर ग्रुप बनाया गया है। प्री-प्राइमरी प्री-प्राइमरी के लिए विषय माय होम चयनित किया गया है जिसका थीम थींग्स इन माय होम है। इसमें विद्यार्थी शेप्स में क्लर कर सकते  हैं और चित्रकला कर सकते हैं। साथ ही घर में मौजूद सामान को नाम दे सकते हैं। पहली से 5वीं पहली से 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाइम विषय चयनित किया गया है। इसमें उन्हें विभिन्न समय दिखाती हुए घड़ियां बनानी हैं और शरीर के विभिन्न अंगों के नाम याद करके उन्हें बनाना है। कोई भी एक योगासन रोजाना करना है और उसे याद करना है। छठी से 8वीं विद्यार्थियों को जियोमेट्रिक शेप्स और फार्मूला के बारे में पढ़ना है। साथ ही वर्ब की विभिन्न फार्म के बारे में। उन्हें रोजाना एक पेज का किसी भी भाषा में लिखना है कि इस लॉकडाउन में मां का क्या रोल है। 9वीं से 12वीं इन कक्षा के विद्यार्थियों को मैथ्स के फार्मूले याद करने के लिए कहा गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के डोगरा रूलर्स और हैरिटेज साइटों के बारे में लिखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed