फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   website made by jammu boy

कोरोना से चल रही जंग को जितने के लिए जम्मू के ओंकार ने तैयार की वेबसाइट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
website made by jammu boy
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शहर के बीएसएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ओंकार सिंह ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वेबसाइट तैयार की है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति खुद की सेल्फ एसेसमैंट कर पता कर सकता है कि वह कोरोना से संक्रमित तो नहीं है। इस वेबसाइट के कई फायदे हैं जो लोगों द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। जैसे कि डाक्टरों से बातचीत ऑनलाइन माध्यम से, क्या एतिहात बरतनी है आदि जैसी कोरोना से जुड़ी और भी कई आवश्यक जानकारी। यह वेबसाइट है डब्लूयडब्लयूडब्लयू . कोविडकेयरजम्मू. इन। इस वेबसाइट पर केंद्र शासित प्रदेश के कोरोना से जुड़े सभी मामले भी दिखाई देंगे। वेबसाइट के माध्यम से लोग डाक्टरों के साथ लाइव चैट करके इस बिमारी से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। इस पर रिस्क असेस्मेंट टेस्ट भी किया जा सकता है जिसपर कोई भी यह चैक कर सकता है कि उसे संक्रमण होने का कितना खतरा है। ओंकार सिंह का कहना है कि यह वेबसाइट 95 प्रतिशत बिल्कुल सही जानकारी देगी। वेबसाइट की टेगलाइन है कोमबेट कोविड-19 विद स्माइल। जिसका मकसद लोगों में सकारत्मकता भाव पैदा करना है और इस वेबसाइट से जोड़ना है। इस वेबसाइट से गवर्नमेंट मैडिकल कालेज के डॉ संजोगिता सूदन, डॉ सौरभ कटोच, डॉ दारा सिंह, डॉ मनमीत सिंह जुडे़ हुए हैं।जो लोगों के साथ ऑनलाइन माध्यम से ऑनलाइन चैट कर उनकी कई प्रकार की आशंकाओं को दूर करेंगे। अभी अस्पताल में कोरोना से जुड़े ज्यादा केस होने की वजह से ऑनलाइन चैट शुरू नहीं हो पाई है। जो कुछ दिनों में शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल ये वेबसाइट अंग्रेजी में ही उपलब्ध हैं। बहुत जल्द इसे हिंदी में भी लांच किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed