फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather will remain clear Jammu Kashmir, Amarnath Yatra will not be affected

मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा साफ, अमरनाथ यात्रा में नहीं पड़ेगा असर

Thu, 29 Jun 2023 10:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 10:54 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से बनिहाल टॉप पर अत्याधुनिक डाप्लर रडार प्रणाली शुरू करने का दावा किया गया है, जो यात्रा के दौरान सक्रिय रहेगी। इससे दो से तीन घंटे पूर्व मौसम का पूर्वानुमान मिलेगा। 

विज्ञापन
Weather will remain clear Jammu Kashmir, Amarnath Yatra will not be affected
जम्मू में गर्मी से बचने की जुगत करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के सक्रिय होने के बावजूद 30 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग साफ रहेगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अमरनाथ यात्रा में मौसम अधिक खलल नहीं डालेगा। इस बीच जम्मू समेत कुछ हिस्सों में वीरवार को बूंदाबांदी हुई, मगर दिनभर मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी से अभी राहत बनी हुई है। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास हुआ, लेकिन भीषण गर्मी से राहत रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 35.2 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का पारा 27.6, बटोत में 25.8, कटड़ा में 28.1 और भद्रवाह में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 30 या इससे अधिक डिग्री चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.5, पहलगाम में 25.6 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से बनिहाल टॉप पर अत्याधुनिक डाप्लर रडार प्रणाली शुरू करने का दावा किया गया है, जो यात्रा के दौरान सक्रिय रहेगी।


इससे दो से तीन घंटे पूर्व मौसम का पूर्वानुमान मिलेगा। इससे तीर्थ यात्री अपनी यात्रा को मौसम संबंधी और अधिक सुरक्षित बना सकेंगे। जम्मू और श्रीनगर के बाद यह तीसरा डाप्लर रडार शुरू किया गया है। इससे प्रदेश के सभी बीस जिले मौसम संबंधी जानकारी के लिए कवर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed