फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather will remain clear in Jammu Kashmir, the mercury rose by five to six degrees in the valley

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में मौसम रहेगा साफ, घाटी में पारा पांच-छह डिग्री चढ़ा, जम्मू में भी बढ़ी तपिश

Thu, 09 Mar 2023 09:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 09:01 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में वीरवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
 

विज्ञापन
weather will remain clear in Jammu Kashmir, the mercury rose by five to six degrees in the valley
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम लगातार साफ रहने से पारे में उछाल जारी है। खासतौर पर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि, अभी रात में ठंडक कायम है। जम्मू संभाग के भी अधिकतर हिस्सों में दिन में तपिश बढ़ी है।

विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखों सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में वीरवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ तपिश का भी अहसास हुआ। मंगलवार दोपहर को सीधी धूप में गर्मी ने परेशान किया। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 28.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पिछले दो साल की तुलना में अभी मार्च में गर्मी ने उतना जोर नहीं पकड़ा है। जम्मू में 27 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 37.3 और 30 मार्च 2021 में 33.7 गया था। कटड़ा में अधिकतम तापमान 27.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बटोत में 20.8, बनिहाल में 21.5 और भद्रवाह में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 20.6, गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और पहलगाम में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिनभर तेज धूप से चढ़ा पारा, गर्मी का अहसास

उधमपुर में भी पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ है। दिनभर रही निकल रही तेज धूप से अब गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार से बुधवार तकसुबह से लेकर शाम तक मौसम एकदम साफ रहा और तेज धूप निकली रही।

इससे तापमान में भी बढ़ोतरी महसूस की गई जिससे लोगों को तपिश का भी सामना करना पडा। सुबह की शुरुआत में मौसम सुहावना बन रहा है। शहरवासियों का कहना था आमतौर पर मार्च के अंत में मौसम में बदलाव आता है, लेकिन इस बार लगभग एक महीना पहले से ही मौसम बदल गया है।



बारिश न होने के कारण मार्च माह की शुरुआत में ही गर्मी सताने लगी है। इस साल उधमपुर के साथ लगती नत्थाटॉप, युगधार आदि पहाड़ियों पर नाममात्र की बर्फबारी हुई है, पहले यहां मार्च माह तक यह पहाड़ियां बर्फ से लदी नजर आती थीं, लेकिन इस बार यहां बिल्कुल भी बर्फ देखने को नहीं मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed