फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather will change in jammu-kashmir, rainfall may occur at some places

जम्मू-कश्मीर में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई स्थानों पर हो सकती है बारिश

Wed, 14 Apr 2021 12:59 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 14 Apr 2021 12:59 AM IST
सार

  • जम्मू का पारा 35 डिग्री तक पहुंचा, दिन में छूट रहे पसीने
  • 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन
weather will change in jammu-kashmir, rainfall may occur at some places
धूप से खुद को बचाती हुई महिला - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

अप्रैल के आगे बढ़ने के साथ सूर्य देव अपना रंग दिखाने लगे हैं। जम्मू में मंगलवार को भी तपिश से कोई राहत नहीं मिली। दिन के तापमान में सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 34.5 डिग्री तक पहुंच जाने से पसीने छूटे। संभाग के अन्य जिलों में भी तापमान में उछाल आया है। हालांकि, कश्मीर में अभी राहत बनी हुई है। यहां अधिकतर जगहों पर दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 से 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कश्मीर में मौसम अधिक प्रभावित होगा। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। घरों के भीतर भी तपिश और उमस बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 24.0, बटोत में 24.4 और भद्रवाह में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 और कारगिल में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed