फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Updates: Rain in Jammu division, snow cover in Kashmir, traffic disrupted on Srinagar highway

Weather Updates: जम्मू संभाग में बारिश-कश्मीर में बिछी बर्फ की चादर, श्रीनगर हाईवे पर यातायात बाधित, वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

Sun, 23 Jan 2022 12:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 12:47 PM IST
सार

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी वाले कई पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। बारिश-बर्फबारी से कई क्षेत्र कटे। कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा भी प्रभावित।

विज्ञापन
Weather Updates: Rain in Jammu division, snow cover in Kashmir, traffic disrupted on Srinagar highway
टंगमर्ग में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में रविवार को बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित रहा। भूस्खलन, बर्फ की चादर बिछने और फिसलन के चलते कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। पर्वतीय इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई है। जम्मू संभाग के ज्यादातर जिलों में 5 से 8 डिग्री तक तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। कश्मीर के कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा में बर्फबारी होने के साथ तंगमर्ग समेत अन्य इलाकों में बारिश जारी है। गुलमर्ग में मामूली हिमपात हुआ है। कुलगाम और शोपियां के कुछ हिस्सों को छोड़कर सभी सड़कों पर यातायात चालू है। श्री माता वैष्णो देवी भवन में सीजन में दूसरी बार 15 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी हैं। इससे कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। भैरो घाटी और नत्थाटॉप में 30 सेंटीमीटर, पटनीटॉप, पंचैरी में सांकरी देव स्थान, डुडू बसंतगढ़, कठुआ, रामबन के पर्वतीय इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बर्फ की चादर बिछ गई है। 

विज्ञापन

 

Weather Updates: Rain in Jammu division, snow cover in Kashmir, traffic disrupted on Srinagar highway
जम्मू में इस तरह दिखा मौसम - फोटो : निखिल मेहता

पटनीटॉप, नत्थाटॉप, पंचैरी में बर्फबारी,  सैलानी लुत्फ उठाने पहुंच
बर्फबारी और बारिश से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन प्रभावित है। उधमपुर जिले के पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप, पंचैरी में बर्फबारी की सूचना पर सैलानी लुत्फ उठाने पहुंच गए। उधमपुर के मोंगरी और लांदर मार्ग पस्सियां गिरने से बंद हो गए हैं। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग में करीब छह इंच तथा अनंतनाग में भी तीन इंच बर्फ गिरी है। शोपियां, पुलवामा और कुलगाम जिलों में भी दो से सात इंच तक बर्फ गिरी है। कश्मीर संभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Updates: Rain in Jammu division, snow cover in Kashmir, traffic disrupted on Srinagar highway
बर्फबारी के बाद वैष्णो देवी भवन का नजारा। - फोटो : संवाद
माता वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा बाधित, यात्रा सुचारु रूप से जारी, श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें जारी
घाटी के कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। इससे कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हिमपात-बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद होने के साथ खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी जाने वाले हेलिकॉप्टर सेवा ठप रही लेकिन यात्रा जारी है। यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की सूचना है। श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें जारी हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

Weather Updates: Rain in Jammu division, snow cover in Kashmir, traffic disrupted on Srinagar highway
घाटी में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर हाईवे पर एक हजार ट्रक फंसे, यातायात बहाल करने की कोशिश जारी 
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद महीने के अंत तक मौसम के साफ रहेगा। भूस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हाईवे बंद होने की वजह से रामबन जिले के चंद्रकोट और रामसू के बीच करीब 1000 ट्रक फंस गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) शबीर अहमद मलिक ने बताया कि हाईवे को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। 

Weather Updates: Rain in Jammu division, snow cover in Kashmir, traffic disrupted on Srinagar highway
बर्फबारी के बीच बच्चे - फोटो : बासित जरगर
रामबन में खाई में फिसला ट्रक, एक घायल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के चंबलवास इलाके के पास एक भारी ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर जा रहा ट्रक (एचआर 38 यू-4552) अनियंत्रित होकर चमलवास के पास एक खाई में गिर गया। परिणामस्वरूप चालक घायल हो गया। पुलिस और स्वयंसेवकों ने बचाव अभियान शुरू कर उसे उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। घायल की पहचान रमेश कुमार (36) पुत्र सूरम चंद चैनोनी उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed