फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Updates: Cloudy weather in Jammu division, light rain in Srinagar

Weather Updates: जम्मू संभाग में छाए रहे बादल, श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी, आगामी दिनों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 

Thu, 03 Mar 2022 12:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 12:19 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.6 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Updates: Cloudy weather in Jammu division, light rain in Srinagar
कठुआ में प्रवासी पक्षी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई जिलों में वीरवार को हल्के बादलों के साथ मौसम खुला रहा।  दोपहर बाद जम्मू संभाग में बादल छाए रहे जबकि श्रीनगर में हल्की बारिश हुई है। छह मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


जम्मू समेत कई जिलों में दिन में धूप से तपिश का अहसास हुआ, लेकिन सुबह और शाम को अभी ठंडक कायम है। कश्मीर में सर्दी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.6 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.6, बटोत में 2.4, कटड़ा में 9.2 और भद्रवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 13.1 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेहऔर कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 और कारगिल में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed