{"_id":"44af6f09348b5c529249da88acf50e74","slug":"weather-update-rain-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बारिश से मौसम सुहाना, पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बारिश से मौसम सुहाना, पारा लुढ़का
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 13 May 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से गर्मी झेल रहे राज्यवासियों को मंगलवार को बारिश से राहत मिली। जम्मू के साथ घाटी के अधिकांश हिस्सों में पारा गिर गया है। आसमान से बरसे पानी से पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं, लेकिन पंद्रह मई से गर्मी दोबारा जोर पक ड़ेगी। घाटी में मंगलवार भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई, मगर दोपहर बाद कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से कश्मीर में ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 20.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 14 मई तक पश्चिमी दबाव घाटी समेत राज्य के अन्य इलाकों पर बना रहेगा। जम्मू में दोपहर तक सूर्य देव और हलके बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही, लेकिन शाम को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश हुई। यहां भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से निचले इलाकों में हलका जलभराव भी हुआ।
विज्ञापन
विजयपुर, सांबा, कठुआ जिले में भी बारिश ने दस्तक दी। उधमपुर जिले के कई इलाकों में भी हलकी बारिश से मौसम सुहाना हुआ। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम 22.8 और न्यूनतम 6.1 तथा गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 1.7, बटोत में 0.4 और जम्मू में 5.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।