{"_id":"64627a5b052ac2651e03cb93","slug":"weather-update-mercury-rises-in-jammu-kashmir-light-rain-may-occur-in-some-parts-on-may-18-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू के साथ कश्मीर के पारे में उछाल, कल कुछ हिस्सों में हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू के साथ कश्मीर के पारे में उछाल, कल कुछ हिस्सों में हो सकती है हल्की बारिश
Wed, 17 May 2023 01:17 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 01:17 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए तवी नदी नहाता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई के आगे बढ़ने के साथ गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। जम्मू के साथ कश्मीर के लगभग हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जम्मू में शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
हालांकि 18 मई को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ी और दोपहर को गर्मी का भरपूर अहसास हुआ। धूप में शरीर से पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 38.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 26.3, बटोत में 27.7, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर में पारे के उछाल के बीच श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 25.6, पहलगाम में 21.0 और गुलमर्ग में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ी और दोपहर को गर्मी का भरपूर अहसास हुआ। धूप में शरीर से पसीने छूट रहे हैं।