फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के धूप खिलते ही चेहरे खिले

विज्ञापन
weather
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में वीरवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर धूप खिलने से किसानों की जिंदगी फिर पटरी पर लौटी। धूप खिलते ही किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हमें अभी अपनी गेहूं की फसल फलने की उम्मीद हो गई है। अगर ऐसे ही धूप खिलती रही तो हमारे क्षेत्र में गेहूं की अच्छी फसल हो सकती है। किसान, रमेश चौधरी, विजय कुमार, बाबा चौधरी, भगवान शर्मा, टिकू चौधरी, बलवंत सिंह का कहना है कि हमारे क्षेत्र में काफी सारे किसान बारिश पर ही निर्भर थे। तो जैसे क्षेत्र में सर्दी की पहली अच्छी बारिश हुई थी तो किसानों के चहरे खिले और उसके बाद इंद्र देवता किसानों पर इस बार काफी मेहरबान हुए थे। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। किसान नेता मोहन सिंह भट्टी का कहना है कि कंडी क्षेत्र में पानी की जरूरत पूरी हो गई है। हमारे क्षेत्र के कुछ किसान के खेतों में पंप सेट नहीं थे, उन्हें भी बारिश से काफी फायदा मिला है। अभी हमें गेहूं की फसल पकने तक धूप की जरूरत है। ताकि हमारी गेहूं की फसल अच्छी तरह से पक कर तैयार हो जाए। पीली होने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed