फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

बूंदा बांदी से किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
weather
सांबा। जिले में मंगलवार सुबह से जारी बूंदाबांदी से किसानों को कुछ राहत मिली है। बताया जा रहा है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश लाभदायक है।
विज्ञापन

किसान सोहन सिंह, राज कुमार, गारू राम, मदन लाल आदि ने बताया कि इतनी बारिश तो नहीं हुई है। फिर भी गेहूं की फसल व सरसों के लिए लाभदायक है। गत कई दिन बाद बारिश हुई है, जिससे गेहूं की फसल के अच्छी होने की उम्मीद है। वहीं कंडी क्षेत्र में आज भी कुछ किसानों ने गेहूं की फसल की बिजाई नहीं की थी। अब बारिश होने पर किसान गेहूं की बिजाई करने को सोच रहे हैं। कृषि विभाग के विकास शर्मा के अनुसार बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को सरसों की फसल लगाने के लिए जागरूक किया था। अब क्षेत्र में सरसों की भी काफी खेती की गई है। बारिश से सरसों की फसल को काफी लाभ हुआ है।
बारिश के कारण किसान काफी खुश नजर आ रहा
विजयपुर। क्षेत्र में बारिश के कारण किसान काफी खुश नजर आ रहा है। किसानों ने बताया कि हम लोगों ने गेहूं की फसल तो लगा रखी थी, लेकिन समय पर बारिश न होने के कारण सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। मंगलवार को हुई बारिश से काफी राहत मिली है। वहीं इस बारिश से सर्दी में भी इजाफा हुआ। लोगों ने चाय की चुस्कियां लीं और घरों में रहना उचित समझा। इस कारण बाजार सुनसान पड़े रहे। संवाद
विज्ञापन

नए साल की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिले
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों की जिंदगी फिर पटरी पर लौटी। किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि हमें अपनी गेहूं की फसल बढ़ने की उम्मीद हो गई है। अगर ऐसे ही अच्छी बारिश हो गई तो क्षेत्र में गेहूं की अच्छी फसल हो सकतीं है। किसान नेता मोहन सिंह भट्टी, रमेश चौधरी, विजय कुमार, बाबा चौधरी, भगवान शर्मा, टिकू चौधरी , बलवंत सिंह का कहना है कि नया साल उनके लिए बारिश के रूप में अच्छी सौगात लेकर आया है। क्षेत्र में सर्दी की पहली अच्छी बारिश हुई है। मोहन सिंह भट्टी ने कहा कि कंडी क्षेत्र में पानी की जरूरत पूरी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed