फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

बारिश ने दी गर्मी से राहत, तेज हवा चलने से बिजली रही गुल

विज्ञापन
weather
सांबा। गत दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। शनिवार देर शाम चली तेज हवा के साथ ओले गिरने और बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया। तेज हवा से कई पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी गुल हो गई। समाचार लिखे जाने तक बिजली ठप रही। सीमावर्ती क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने व बिजली की तारें टूटने की भी सूचना है। इससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में भी समय लगेगा। कुल मिलाकर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन

अखनूर के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश
अखनूर। क्षेत्र में शनिवार शाम से कई जगह बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ बारिश से मौसम भी काफी सुहाना हो गया। शाम के बाद चली तेज व ठंडी हवा के बाद कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। दूसरी ओर आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है एक सप्ताह से बारिश नहीं होने पर गर्मी से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, अब बारिश होने पर राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
अरनिया। बीते एक सप्ताह से लू व भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को शनिवार को राहत मिल ही गई। शनिवार को भी पारा 42 डिग्री रहने से पूरा दिन लोग गर्मी से हाय तौबा करते रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद हवा चलने से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े सात बजे हुई झमाझम बारिश से पारा गिर कर 30 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि करीब दस मिनट तक ही बारिश हुई, मगर तेज गति से हुई बारिश ने गलियों व खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। खबर लिखे जाने तक घने बादल छाए रहे, जबकि बारिश थम चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed