{"_id":"60c650f98ebc3e11e549f3ef","slug":"weather-rspura-news-jmu237259855","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से लोगों को मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से लोगों को मिली थोड़ी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। बीते कई दिनों से तपती लू व गर्म हवा के थपेड़ों से हाय तौबा कर रहे लोगों को आखिर रविवार सुबह राहत मिल गई। हालांकि शनिवार देर रात को भी बूंदाबांदी होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। मगर सुबह नौ बजे के बाद फिर से उमस व लू ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। शनिवार देर रात से बिजली की चमक व बादलों की गड़गड़ाहट सुबह करीब चार बजे तक जारी रही। उसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। जो रविवार सुबह आठ बजे तक जारी रही। वहीं तापमान 33 डिग्री तक सीमित रहा, जिससे रविवार पूरा दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलना जारी रहा। दूसरी ओर खेतों में जल भराव तो नहीं हुआ, मगर धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में किसानों को मदद जरूर गई।
बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विजयपुर। रविवार को तेज बारिश से गर्मी से राहत और मौसम सुहाना हो गया। गर्मी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुछ दिन से गर्मी पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस कारण बच्चे, बुजुर्ग भी परेशान हो गए। गर्मी इतनी थी कि लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। इस कारण सड़कें और बाजार में भी सुनसान रहीं। इस बारिश से हर वर्ग ने राहत की सांस ली है। संवाद