{"_id":"65fdd644cf83c439d70336d3","slug":"weather-report-of-jammu-and-kashmir-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report : जम्मू में तपिश बढ़ने के साथ पारा पहुंचा 30 डिग्री तक, कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report : जम्मू में तपिश बढ़ने के साथ पारा पहुंचा 30 डिग्री तक, कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में बारिश
Sat, 23 Mar 2024 12:34 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:34 AM IST
सार
कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहा। कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में वीरवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Kashmir Rain file
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार दूसरे दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहा। कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में वीरवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, राजदान टाप, साधना पास, जेडगली, गुरेज, बालटाल, अमरनाथ पवित्र गुफा आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। लेकिन जम्मू में तपिश बढ़ी है। यहां दिन का पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 31 मार्च के बीच कुछ हिस्सों में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। किश्तवाड़ के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। पुंछ में भी बारिश हुई। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिनभर मौसम खुला रहा।
विज्ञापन
यहां अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में दिन का पारा 25.8, बनिहाल में 19.5, बटोत में 18.8 और भद्रवाह में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 और लेह में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।