{"_id":"68b36b4ae403b04ea5003239","slug":"weather-problem-jammu-news-c-336-1-ja11002-101129-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुस्से में बदल रहा गम, कहीं फिर से बसने की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुस्से में बदल रहा गम, कहीं फिर से बसने की जद्दोजहद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राउंड रिपोर्ट-फोटो पंखा के नाम से
मढ़ से रोजी देवी
मढ़ में दो दिन से बिजली गुल, राजीवनगर, पीरखो में फिर से बसने के जद्दोजहद दिखी
जम्मू। शहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पटरी पर जिंदगी लौटे भी कैसे। हर तरफ मलबा, सामान खराब हो चुका है। जहां इस तरह की दिक्कत नहीं है, वहां लोग बिजली पानी की कमी से जूझ रहे हैं। दहशत और गम के साये में जी रहे लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। चारों तरफ समस्याओं से घिरे लोगों का गुस्सा अब नजर आने लगा है। मिश्रीवाला, जम्मू के मढ़ ब्लॉक में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से चक जाफर, टोकरिया, सखा पीर, चंन्नु चक, पखिया, सूखा, पंडोरिया, शामा चक, हीरा चक सहित कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनुपस्थिति ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ने पहले सूचित किया था कि बाढ़ के कारण काफ़ी जगह बिजली के पोल औऱ तारों को नुकसान पहुंचा है। इसके कारण मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार और शनिवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बिजली कटौती होगी। लेकिन, दोनों ही दिन शाम छह बजे के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई।
इंवर्टर डिस्चार्ज, मोबत्तियों और हाथ वाले पंखों के सहारा काटी रात
सुनीता देवी चारपाई पर हाथ वाले पंखा झल रही थीं। कहती हैं कि इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिसके चलते रात में न तो बल्ब जल रहे हैं और न ही पंखे चल रहे। लोग मोमबत्तियों और हस्तपंखों के सहारे समय काटने को मजबूर हैं। गर्मी के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
सुरजीत ने बताया कि विभाग ने समय पर बिजली बहाल करने में लापरवाही बरती है और उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। बिजली विभाग तत्काल कार्रवाई करे, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो और उनकी परेशानियां कम हो सकें। बिजली विभाग की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कहा कि यदि जल्द ही बिजली बहाल नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिसे मेहनत से जुटाया अब उसे उठा-उठाकर फेंक रहे
पीरखो, राजीवनगर, गुज्जरनगर, गोरखानगर समेत अन्य प्रभावित इलाकों में जारी है मलबा हटाने का काम
जम्मू। पूरी तरह से डूब गए पीरखो मोहल्ले में लोग शनिवार को भी सुबह से जुटकर घरों की सफाई करते नजर आए। जिन्होंने मेहनत से सामान जुटाया था,अब मलबे में से निकाल-निकालकर उसे फेंक रहे हैं। सोफा-पलंग, लैपटॉप, बर्तन... कुछ भी तो रखने लायक नहीं बचा है। लकी मेहरा घरों के सामान को उठा-उठाकर बाहर निकाल रहे थे। रगनी भी घर की साफ-सफाई में जुटे थे। सुबह से अफसरों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा था। अफसरों के आश्वासनों से लोगों ने कुछ राहत भी महसूस की तो कुछ मांगें भी रखीं।
रेशानियों को सुना और उन्हें हर प्रकार की संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। पीरखो इलाके में दिन भर लोग घरों की साफ सफाई में लगे रहे। कुछ समय के लिए बिजली को छोड़ गया। परंतु तकनीकी खराबी के चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए फिर से मरम्म्त के लिए बंद कर दिया गया। वहीं गुज्जर नगर में सड़कों से जेसीबी ने मलबा उठाया और इलाके को साफ करने के लिए नगर निगम कर्मी लगे रहे। भगवती नगर इलाके में शनिवार को पूरा दिन जलअपूर्ति प्रभावित रही। लोगों के मजबूरन खर्चा कर निजी टैंकर मंगवाने पड़े। जिससे घर की सफाई कर सकें। इसके अलावा बिजली की कटौती से भी जूझते रहे। दिन में हर दे घंटे के बाद लंबी कटौती हो रही है। वहीं बाढ़ प्रभावित गोरखा नगर में पांचवें दिन भी बिजली पानी की सप्लाई प्रभावित रही। लोग दिन भर घरों से मलबा निकालते रहे और शाम होते ही रात गुजारने की व्यवस्था में जुट गए। साइंस कॉलेज के पास कैनाल रोड पर भी लोगों का साफ सफाई में ही दिन गुजरा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डीसी, नगर आयुक्त ने राजीव कॉलोनी और पीरखो में जाने हालात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के साथ बिक्रम चौक के पास राजीव कॉलोनी का दौरा किया। यहां चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। अतिरिक्त उपायुक्त अनसूया जमवाल और जम्मू दक्षिण के उप-मंडलाधिकारी मनु हंस भी उपस्थित रहे। डीसी ने आश्वासन दिया कि रविवार दोपहर तक मलबा हटाने के लिए पर्याप्त संख्या में लोग और मशीनें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और पानी की आपूर्ति कर रहा है। डॉ. मिन्हास ने कहा, हमारी कोशिश है कि पानी के नमूनों की जांच की जाए और किसी भी बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग की जाए। उन्होंने कहा कि तवी नदी के किनारों को हुए नुकसान का विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा रहा है। जिला प्रशासन तथा जम्मू नगर निगम की टीमें जमीनी स्तर पर संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। बिजली बहाली पर काम तेज गति से चल रहा है।