{"_id":"688e725c51418826ce0a7815","slug":"weather-problem-jammu-news-c-10-jmu1054-676556-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कठुआ में भूस्खलन से पांच दशक पुराना पुल ढहा\nपांच घरों में दरारें, 27 लोगों ने टेंट में ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कठुआ में भूस्खलन से पांच दशक पुराना पुल ढहा पांच घरों में दरारें, 27 लोगों ने टेंट में ली शरण
विज्ञापन
महानपुर, बसोहली और बनी का लखनपुर से सीधा सड़क संपर्क कटा
पंजाब होते हुए पहुंचना पड़ेगा लखनपुर और कठुआ जिला मुख्यालय
दो सप्ताह इसी तरह करना पड़ेगा सफर, दो सप्ताह और लगेंगे नया पुल बनने में
बनी में कच्चा मकान गिरने से दंपति घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
-- -- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ जिले में बारिश आफत बनकर बरसी। शनिवार की तड़के लखनपुर-महानपुर मार्ग पर नंड नाले पर बना पुल भूस्खलन में ढह गया। पांच दशक पुराने इस पुल के जमींदोज होने से महानपुर, बसोहली और बनी का लखनपुर से सीधा सड़क संपर्क कट गया। इन क्षेत्रों के लोगों को लखनपुर या कठुआ जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए पंजाब से होकर गुजरना होगा। इससे उन्हें करीब 65 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। नाले के ऊपर पहाड़ी पर बसे अठियाल्ता पंचायत के कई मकानों में दरारें आ गईं। इसके चलते पांच परिवारों के 27 लोगों ने घर छोड़कर टेंटों में शरण ली है।
कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। नंड नाले के पुल ढहने की घटना लखनपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर अठियाल्ता पंचायत में हुई। यह गांव पुल के ऊपरी पहाड़ी पर बसा है। पुल के किनारों पर मिट्टी का काफी कटाव पहले से ही हो चुका था। शनिवार तड़के पुल के एक छोर पर ठीक ऊपर पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ और भारी मलबा और पत्थर आ गिरा। इससे पुल पूरी तरह ढह गया। इस पुल के पास निर्माणाधीन नया पुल तैयार होने में अभी दो हफ्ते और लगेंगे।
जिले के ही बनी-बसोहली मार्ग भी सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक कई जगह पस्सियां गिरीं, जिससे यातायात बंद हो गया। बनी के कोट्री संदरूण में मोहम्मद शफी का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मोहम्मद शफी और उनकी पत्नी घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती कराया गया है। कलोगा रौलका गांव के चरण दास का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बनी के दुलंगल क्षेत्र में शेड गिरने इसमें दबकर छह भेड़ों की मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों के पास अब यह हैं विकल्प...
नंड नाले के पुराने पुल के पास नया पुल निर्माणाधीन है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने बताया कि इस नए पुल को तैयार होने में कम से कम दो और सप्ताह लगेंगे। इसलिए लोगों को वैकल्पिक रूट दियालाचक-बिलावर मार्ग के प्रयोग की सलाह दी गई है। लोगों के पास दूसरा विकल्प बसोहली अटल सेतु से दुनेरा और चंबा-पठानकोट हाईवे से होते हुए कठुआ पहुंचने का है। दोनों ही वैकल्पिक मार्गों से सफर करने पर महानपुर के लोगों के लिए 35 किलोमीटर का सफर अब 70 से 100 किलोमीटर का हो गया है।
दूसरे दिन भी बंद रहे स्कूल
लगातार बारिश के चलते बनी, बसोहली, बिलावर और लोहाई मल्हार क्षेत्रों में स्कूल शनिवार को दूसरे दिन भी बंद रहे।
लोगों ने सुरक्षित जगह खुद लगाए टेंट
भूस्खलन से अठियाल्ता गांव पर भी खतरा बढ़ गया है। कई घरों में दरारें आ गई हैं। गांव के पांच परिवारों के 27 लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगह टेंटों में शरण लिए हुए हैं। अठियाल्ता पंचायत के एक निवासी ने बताया कि उन्हें खुद ही टेंट लगाने पड़े हैं।