फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्रदेश में कल से भारी बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
weather news
- भूस्खलन और बाढ़ का खतरा, खराब मौसम में सफर न करने की सलाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार से मौसम फिर बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। भूस्खलन और बाढ़ खतरा बना रहेगा। खराब मौसम में सफर न करने की सलाह दी गई है।
पांच जिलों कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर और रियासी में बारिश का ज्यादा असर रहेगा। छह अन्य जिलों डोडा, रामबन, कुलगाम, राजोरी, पुंछ और अनंतनाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश का असर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पड़ सकता है। इसे देखते हुए माैसम विभाग ने अलर्ट वाले सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। एनएचएआई को भी मशीनरी तैनात करने के के लिए कहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने लद्दाख में बादल छाए रहने की बात कही है। 10 अगस्त तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों और पर्यटकों को बारिश प्रभावित इलाकों की तरफ चहलकदमी न करने की सलाह दी है। आपात स्थिति में 112 पर संपर्क साधा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
पवित्र अमरनाथ गुफा में
न्यूनतम पारा 10 डिग्री
बीते 24 घंटों में भद्रवाह, कटड़ा, सांबा, कठुआ, बालटाल, बटाेत और श्रीनगर में बारिश हुई है। भद्रवाह में सबसे ज्यादा 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रात के तापमान में गिरावट का क्रम लगातार जारी है। पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जो प्रदेश के दूसरे हिस्सों के मुकाबले सबसे कम है। यहां दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है।

इनसेट....
कहां-कितना अधिकतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
जम्मू 33
कटड़ा 30
श्रीनगर 29.5
काजीगुंड 28.5
कोकरनाग 27
बनिहाल 26.2
बटोत 25.6
पहलगाम 25.1
भद्रवाह 24.8
गुलमर्ग 19.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed