फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्रदेश में बारिश, बर्फबारी ने तपिश से दिलाई राहत, सिंथन टाॅप पर दर्जनों वाहन फंसे

विज्ञापन
weather news
- कश्मीर में फिर ठंडक का अहसास, जम्मू में भी पारा गिरा, तेज हवाएं चलने से कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किश्तवाड़/जम्मू। प्रदेश के कई स्थानों पर शुक्रवार को हल्की और तेज बारिश ने तपिश से राहत दिलाई। कश्मीर में दिन के पारे में सामान्य से 2 से 4 डिग्री गिरावट से फिर ठंडक का अहसास हो रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी हुई है। बारिश और तेज हवाओं से कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित रही। जम्मू में भी दिन में गर्मी का अधिक अहसास नहीं हुआ। किश्तवाड़-अनंतनाग के बीच सिंथन टाॅप पर बारिश और बर्फबारी से 50 से अधिक वाहन फंस गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के लगभग साफ रहने से गर्मी फिर जोर पकड़ेगी। कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई। राजधानी श्रीनगर में 4.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 16.4 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 9.0 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का पारा गिरकर 7.4 और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। कुछ देर बारिश के बाद दोपहर को मौसम खुल गया। यहां 1.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा गिरकर 29.9 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 10.9 मिलीमीटर पानी बरसा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में सबसे अधिक 22.4 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में 6.9 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिनभर रुक रुक कर कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा चलती रही। राजोरी में हल्की बारिश हुई। जिला उधमपुर के चिनैनी, सांबा, जिला रियासी में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed