फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: भद्रवाह में ओले गिरे, बटोत और किश्तवाड़ में बारिश

विज्ञापन
weather news
- कश्मीर में मौसम सुहावना, दिन के पारे में उछाल, रात को ठंड कायम
विज्ञापन

- नौ से 11 फरवरी के बीच प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू संभाग के भद्रवाह में ओले गिरने के साथ दूसरे दिन भी बारिश हुई। बटोत और किश्तवाड़ में भी आसमान से बरसे पानी से पारे में गिरावट आई है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है और रात में ठंड कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार नौ से 11 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।

पिछले चौबीस घंटे में बटोत में 24 मिलीमीटर, भद्रवाह में 20 मिलीमीटर और किश्तवाड़ में 21 मिलीमीटर बारिश हुई है। कई अन्य जिलों में बादल छाए रहे। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन का पारा 20.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 16.4, बटोत में 11.2, कटड़ा में 18.7 और भद्रवाह में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम लगभग साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 14.5, पहलगाम में 10.0 और गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कहां-कितना न्यूनतम पारा
लेह माइनस 8.0
गुलमर्ग माइनस 7.5
पहलगाम माइनस 3.6
श्रीनगर माइनस 1.2
काजीगुंड माइनस 1.0
कोकरनाग माइनस 0.7
भद्रवाह माइनस 0.7
बनिहाल माइनस 0.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed