{"_id":"6a84c65ee7d256c89f0c4234","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jmu1059-990235-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच दिन तक भारी बारिश के आसार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच दिन तक भारी बारिश के आसार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला
विज्ञापन
- जम्मू संभाग के कठुआ में सबसे ज्यादा 17.0 मिमी बारिश दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने जम्मू संभाग में 19 से 23 अगस्त तक ऑरेंज और कश्मीर में 19 से 21 तक यलो अलर्ट जारी किया है। उधर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा। उधमपुर के धरमथल में जहां भूस्खलन हुआ था वहां मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जम्मू संभाग के कठुआ में सबसे ज्यादा 17.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह गुलमर्ग में 10.5 मिमी, श्री माता वैष्णो देवी भवन में 6.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि बारिश सुबह और शाम के समय हो सकती है। संवदेनशील जगहों पर भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। मौसम विभाग ने यात्रा से पहले यात्रियों को मौसम का अपडेट लेने की सलाह दी है।